जंगली जानवर के लिए फेंके गए बम को गाय ने खाया बुरी तरह फटा जबड़ा || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

अन्य जानवर के लिए फेंके गए बम को गलती से एक गाय ने खा लिया। जहाँ बम के फटने से गाय का जबड़ा बुरी तरह से फट गया। वहीँ उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है। हैरान कर देने वाला मामला सागर जिले के शाहगढ़ क्षेत्र से सामने आया है। ये पूरी घटना ग्वालबाबा मंदिर के पीछे से सामने आयी। जानकारी के मुताबिक आसपास के लोगों ने जंगली जानवरों के लिए बम को जंगल में फेंका था। लेकिन एक्सचेंज ऑफिस के सामने वन भूमि पर चर रही गाय ने इसे खा लिया। जिससे अचानक विस्फोट से गाय का जबड़ा फट गया। तुरंत इस बात की सूचना पुलिस को दी गई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने निरीक्षण किया। घटनास्थल पर बंडा एसडीओपी. उमराव सिंह ने भी मौके का निरीक्षण किया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सागर से विटनरी डॉक्टर को बुलाकर और गाय का इलाज कराया गया।


By - Sunil Tiwari (Shahgarh Sagar MP)
06-Feb-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.