कांग्रेसियों ने किया ऐसा चक्काजाम की लगा ही नहीं प्रदर्शन जैसा || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

केंद्र सरकार द्वारा लाये गए कृषि सुधार कानून का विरोध अभी थमा नहीं है। सागर जिले के बंडा में भी कांग्रेस ने बरा चौराहा पर धरना प्रदर्शन किया और सांकेतिक रोड जाम कराया। चक्काजाम के लिए कांग्रेसी जैसे ही रोड पर पहुंचे तो प्रशासन ने सागर, शाहगढ़ और बांदरी रोड तरफ से आ रहे चार पहिया वाहनों कों करीब एक किलीमीटर दूर रुकवा दिया। जिससे बरा बस स्टेंड पर चक्का जाम जैसी स्थिति दिखाई नहीं दी।
विधायक तरवर सिंह लोधी ने कहा की जो केंद्र सरकार और पीएम मोदी ने तीन कानून जिसमें एक संशोधन दिया है। वो वास्तव में किसानो के हित में नहीं है। इसके बाद कांग्रेसियों ने सांकेतिक चक्काजाम कर राज्यपाल के नाम तहसीलदार कों ज्ञापन सौंपा जिसमें कहा गया की केन्द्र सरकार द्वारा पारित किसान बिल को लेकर बंडा विधानसभा के किसानों में जो आक्रोश व्याप्त है। भाजपा सरकार ने कोरोना काल में जल्दबाजी में संसदीय परपराओं को ताक में रख कर संसद से बहुमत की तानाशाही का इस्तेमाल कर यह कानून पास कराया है। देश के किसी भी किसान संगठन से इन कानूनों को बनाते समय सलाह, मशवरा नही किया गया।
इसके अलावा बण्डा और शाहगढ़ के सभी गांवों में ज्यादा ठंड पड़ने से नष्ट हुई फसलों का सर्वे कराकर वास्तविक क्षति किसानों को मुआवजा राशि का वितरण किया जाए।


By - Ravi Sen
06-Feb-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.