अवैध हथियार पर बड़ी कार्यवाई 30 से ज्यादा कट्टे, पिस्टल और रायफल बरामद || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS

 

भोपाल क्राइम ब्रांच की टीम ने अवैध हथियार के खिलाफ एक बड़ी कार्यवाई को अंजाम दिया है। जहाँ 30 से ज्यादा पिस्टल, कट्‌टे और रायफल जब्त किए हैं। टीम ने 7 शहरों में अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देते हुए 7 तस्करों को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बताया गया की इन हथियारों को आरोपी प्रदेश भर में 20 हजार से 25 हजार रुपए तक में बेचा करते थे। आरोपियों में 19 साल का एक लड़का भी शामिल है। एएसपी क्राइम ब्रांच गोपाल धाकड़ के मुताबिक आरोपियों के पास से बड़ी संख्या में अवैध हथियार मिले हैं। जिसमें पिस्टल, कट्टा और 315 रायफल समेत अन्य हथियार शामिल हैं। साथ ही जिंदा कारतूस भी मिले हैं। बता दें की क्राइम ब्रांच भिंड, मुरैना, सिरोंज, कुरवाई, मंडीदीप और रायसेन से तस्करों को पकड़ा है। पुलिस को कुछ जगहों पर हथियार बनाने के कारखाने भी मिले हैं। आरोपियों के नाम पप्पू उर्फ बादल सिह केवट, मनेाज सिंह राजपूत पथरिया जिला विदिशा, आनंद शर्मा, अटेर जिला भिंड, ज्ञान सिंह सिरोंज, गोलू अहिरवार कुरवई, गजेन्द्र सिंह, सिरोंज, गगन राजपूत गंज बासौदा शामिल हैं।


By - sagar tv news
07-Feb-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.