महंत किशोर दास जी महाराज पहुंचे गढ़ाकोटा देखी भगवत रसिक जी की जन्मस्थली || STVN INDIA ||SAGAR TV NEWS

 

वृदांवन धाम के रसिक संप्रदाय के महंत किशोर दास जी महाराज सागर जिले के गढ़ाकोटा पहुंचे। वृन्दावन जुगल सरकार के परम भक्त भगवत रसिक जी की जन्मस्थली गढ़ाकोटा में पटेरिया धाम मे बन रहे निर्माणाधीन मंदिर का निरीक्षण किया और आगामी कार्यक्रम कि जानकारी लोगों से की। गौरतलब है। की पहले नगर के पटेरिया धाम मे भगवत रसिक जी के चरण पादुका और भव्य मंदिर के निर्माण का भूमिपूजन किशोर दास जी ने सागर में चल रही कथा के दौरान गढ़ाकोटा आकर किया था। तभी से भव्य मंदिर का निर्माण कार्य भी शुरू हो गया था। जहाँ मंदिर के बाकी बचे निर्माण होने के चलते किशोरदास जी महाराज ने मंदिर निर्माण से संबधी जानकारी ली और लोगों से आगामी कार्यक्रम को लेकर जानकारी साझा की। इसके बाद वो जगदीश शाला पहुंचे। और भगवान जगन्नाथ स्वामी के दर्शन किये। साथ ही जगदीश मंदिर मे चल रही साप्ताहिक श्रीमद भागवत कथा पुराण में शामिल होकर श्रृद्धालुओं को संबोधित किया। वहीँ आखिर में पूर्व नगर उपाध्यक्ष मनोज तिवारी के घर पहुंचे। जहां प्रसादी ग्रहण की।
महंत किशोरदास जी महराज ने रसिक जी मंदिर के कार्यक्रम की जानकारी देते हुये बताया कि ये तो भगवती इच्छा है। ठाकुर जी जब चाहेंगे। क्योंकि इस साल कुंभ भी है। जिसका आयोजन भी जहां संत का समागम होता है। अप्रैल या मई में गढ़ाकोटा में भव्य कार्यक्रम हो सकता है। उन्होंने कहा की यहाँ आकर बहुत अच्छा लगा क्योंकि यह जगह आचार्य स्वामी चरण स्वामी भगवत रसिक नाथ जी कि जन्म भूमि है।


By - Ravi Sen
07-Feb-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.