बीना ओमान रिफायनरी से अचानक 47 लोगों को कर दिया बाहर रोजी रोटी पर संकट || STVN INDIA ||SAGAR TV NEWS

 

सागर जिले के बीना में भारत ओपन रिफाइनरी की सोडेक्सो कंपनी ने बिना किसी नोटिस के 47 कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया है। जिससे कर्मचारियों ने विधायक के साथ मिलकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। कंपनी में सालों से काम कर रहे कर्मचारीयों को अब रोजी-रोटी का संकट सताने लगा है। बिना नोटिस के निकाले जाने पर कर्मचारियों ने कंपनी पर भेदभाव के आरोप लगाते हुए कर्मचारियों ने कहा है। कि स्थानीय लोगों को तो निकाल दिया गया। लेकिन बाहरी कर्मचारी अभी भी काम कर रहे हैं। वही महिला कर्मचारी अपने छोटे-छोटे बच्चों को लेकर परेशान हैं। जिसको लेकर आज कंपनी के दर्जनों कर्मचारियों ने विधायक महेश राय से मदद की गुहार लगाई है। जिसके बाद विधायक सभी कर्मचारियों को लेकर तहसील पहुंचे। और तहसीलदार संजय जैन से समस्या का निराकरण कराने की बात कही है। तहसीलदार संजय जैन ने मजदूरों को नौकरी से निकालने की शिकायत पर कंपनी को पत्र लिखकर जवाब मांगा हैं।


By - Manoj Badhwani
09-Feb-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.