अवैध कॉलोनाइजरो पर प्रशासन ने कसा शिकंजा हुआ मामला दर्ज || SAGAR TV NEWS ||
सागर जिले के बीना में अवैध कॉलोनियों का मकड़जाल लगातार फैलता जा रहा है। जिस पर प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए कड़ी कार्यवाही की। बीना एसडीएम प्रकाश नायक ने अवैध कॉलोनी नाइजरो पर बीना थाने में एफआईआर दर्ज कराते हुए सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। एसडीएम ने तहसीलदार बीना को आदेश दिया कि शहर में जितनी भी अवैध कॉलोनी है उनकी सूची तैयार की जाए और कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए।जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने अवैध कॉलोनी का विकास बिना अनुमति किए जाने पर पुलिस ने सिंध सिंह, विनोद राय, महेश राय, मुकेश राय और उमेश समैया के खिलाफ मामला दर्ज किया है।