कुंए में गिरी नीलगाय का रेस्क्यू, ग्रामीणों की मदद से जाल में फंसाकर निकाला STVN INDIASAGAR TV NEWS
सागर जिले के डांगीडहर गांव में सूखे कुएं में स्थित एक कुंए में नीलगाय गिर गई। रविवार दोपहर सागर से पहुंची दक्षिण वन मंडल की टीम ने 2 की मशक्कत के बाद नीलगाय को जाल में फंसा कर बाहर निकाला। इसके बाद उसे परसोरिया के जंगलों में छोड़ा गया। बता दे कि रविवार सुबह दक्षिण वन मंडल की उप-वन मंडल अधिकारी सीमा द्विवेदी को कुएं में नीलगाय गिरने की सूचना मिली। इसके बाद उन्होंने टीम मौके के लिए रवाना की। टीम डांगीडहर गांव के काशीराम सिंह की जमीन पर बने करीब 40 फीट गहरे सूखे कुएं में नीलगाय गिरी हुई थी। टीम ने जाल डालकर रेस्क्यू शुरू किया। करीब 2 घंटे में ग्रामीणों की मदद से नीलगाय को निकाला गया। टीम में प्रभारी ओपी मिश्रा, चंद्रप्रताप सिंह, आकाश पासी, हीरालाल यादव, लखन पटेल, उत्तम रजक, दीपक रैकवार और पुरुषोत्तम नामदेव शामिल रहे।