बंडा में रात में बारिश के बाद जमकर ओलावृष्टि कई जगह बेहद नुकसान || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

 

एक बार फिर से सागर जिले में कई जगहों पर रात के समय जोरदार बारिश हुई। साथ ही ओले गिरने से फसलें चौपट हो गयी हैं। ये तस्वीरें सागर के बंडा क्षेत्र की हैं। जहाँ रात करीब आठ बजे जमकर ओला वृष्टि हुई। ये सिलसिला लगभग 15 मिनिट तक चलता रहा। जानकारी के मुताबिक जगथर, जमुनिया, मुड़िया, चौका, डिलाखेड़ी, बरा, कंदवा, नैनधरा के अलावा कुछ और गांव से ओलावृष्टि की खबर सामने आयी है। जिस वजह से फसलों को बेहद नुक्सान पहुंचा है। बताया गया की पहले तेज़ आंधी चली फिर ओला वृष्टि के साथ जोरदार बारिश हुई।
देखा जाए तो पहले सुबह बारिश और ओलवृष्टि ने कहर बरपाया इसके बाद दिन में और फिर रात के समय हुई ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचा है।


By - Ravi Sen
16-Feb-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.