ऐतिहासिक मेला रहस की हुई शुरुआत मंत्री गोपाल भार्गव रहे मौजूद || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||
सागर जिले के गढ़ाकोटा में प्राचीन रहस मेला का शुभारंभ हो गया है। ध्वजारोहण कर और राजा मर्दन सिंह जूदेव की प्रतिमा पर मंत्री गोपाल भार्गव ने माल्यार्पण कर इसकी शुरुआत की। इस मेले की एक अलग ही मिसाल देखने को मिलती है। मेला रहस की शुरुआत सफाई कामगारों के द्वारा ध्वजारोहण कर की जाती है। आयोजन मे नगर के पूर्व में रहे मालगुजार परिवार के द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती है। मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि प्राचीन रहस्य मेला हमारी संस्कृति और धरोहर है। इसे हमें सजाए रखना है। 213 साल से लगातार मेला निरंतर भरता चला रहा। ऐतिहासिक मेले को अब आधुनिक स्वरूप दिया जा रहा है। 30 - 40 साल पहले रहली विधानसभा को कम ही लोग जानते थे। लेकिन अब हिंदुस्तान में 100 गुना लोग जानने लगे हैं। महानगरों की तरह अब रहली विधानसभा भी स्मार्ट सिटी बनने जा रही है। यहां पौधरोपण के अलावा 425 लाख रुपए की लागत से रहली रोड की सड़क का चौड़ीकरण,डिवाइडर निर्माण,फुटपाथ निर्माण,लाइटिंग का लोकार्पण भी किया गया।