TOP_10_मध्यप्रदेश : चाचा ससुर ने बहु से किया रेप,पति घर से बाहर था || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||
दो साल पहले कृषि विभाग से रिटायर्ड SDO ने अपनी ही बंदूक से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। वह रतिराम गार्डन के पास विनय नगर सेक्टर-4 में रहते थे। घटना मंगलवार सुबह की है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। उन्होंने सुसाइड नोट में अपना दर्द बयां किया है।
जालंधर के ग्रेटर कैलाश में मध्य प्रदेश के छतरपुर में रहने वाले दो मजदूरों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। खून से लथपथ उनकी लाश उसी अंडर कंस्ट्रक्शन घर में पड़ी मिली, जिसमें वो 6 महीने से काम कर रहे थे। उनकी लाशें बुरी तरह से कुचली गई हैं और हाथ-पैर भी नोंचे गए हैं। ग्रेटर कैलाश में करतारपुर के बड़े ग्लास कारोबारी नरेश अग्रवाल के घर का काम चल रहा था। CIA स्टाफ ने फिलहाल दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
छिंदवाड़ा जिले के देहात थाना क्षेत्र के लोहारढाना में मंगलवार को कोल माइंस के रिटायर्ड कर्मचारी ने देसी कट्टे से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। उनका शव लहूलुहान हालत में घर की छत पर मिला है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामला जांच में लिया है।
भिंड में नगरीय प्रशासन राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया के 28 वर्षीय चचेरे भतीजे की अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। युवक का शव गांव के पास ही सुनसान स्थल पर पड़ा देखा गया। वारदात 28 फरवरी व 01 मार्च की दरमियानी रात की है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
सतना में एक बीघा जमीन के विवाद में सुबह धमकी देने के बाद दोपहर में बुजुर्ग को दौड़ाकर गोली मार दी गई। यह सनसनीखेज वारदात नागौद थाना इलाके के पिपरोखर की है। खबर पाते ही पुलिस मौके पर दौड़ी। इस गंभीर घटना के बारे में सुनते ही पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह भी घटना स्थल पर पहुंचे।
सागर जिले की बांदरी पुलिस ने चोरी के टायर से भरा एक ट्रक और दो बदमाशों को पकड़ा है, जो ग्वालियर के रहने वाले हैं। इन्होंने छत्तसीगढ़ के जगदलपुर से 8 लाख कीमत टायर चोरी किए और इन्हें लेकर जा रहे थे, तभी बांदरी पुलिस ने संदेह के आधार पर आरोपी ट्रक चालक व क्लीनर से पूछताछ की।
कटनी जिले में पेशे से शिक्षक चाचा ससुर ने बहु के साथ बलात्कार किया है। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। जानकारी के अनुसार मानवता को तार तार करते हुए चाचा ससुर ने अपनी बहू को हवस का शिकार बनाया।
इंदौर के गौतमपुरा इलाके में पेट्रोल पंप के मैनेजर से चार लाख लूटने वाले बदमाश CCTV कैमरे में कैद हो गए हैं। पुलिस उसी आधार पर उनकी तलाश कर रही है। सोमवार शाम पेट्रोल पंप के मैनेजर के साथ उस समय लूट हो गई थी, जब वह रुपए जमा करने बैंक जा रहे थे ।
रायसेन. जिला जेल में एक महिला कैदी ने रविवार सुबह फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। महिला बेनी बाई जेल की बेरिक में बंद थी। महिला ने साड़ी से फंदा बनाया और उस पर लटक गई। अभी आत्महत्या करने का कारण पता नहीं चल पाया है।
एमपी के खंडवा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमारसिंह चौहान का निधन हो गया है। उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। नंदकुमार सिंह चौहान के निधन पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर दुःख जताया है, इसके अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित प्रदेश के नेताओं ने दुख व्यक्त किया है।