मंत्री ट्रॉफी में जीतने और हारने वाली टीमों में हो गयी लड़ाई || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

 

एमपी के सागर जिले में चल रही मंत्री ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में विवाद हो गया, विवाद इतना बढ़ा कि नौबत मारपीट तक आ गई। हंगामा करने वाले 23 लोगो के खिलाफ राहतगढ़ थाने में बलबे का मुकदमा कायम किया गया। 

बता दे कि राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की विधानसभा सुरखी में क्रिकेट टूर्नामेंट मंत्री ट्रॉफी का आयोजन किया जा रहा है। राहतगढ़ में मंडल का सेमीफाइनल मुकाबला झिला वन और राहतगढ़ एकादश के बीच खेला गया, जिसे झिला वन टीम ने 8 विकेट से जीत लिया खिलाड़ी जीत ख़ुशी ग्राउंड पर ही मनाने लगे तभी अचानक कुछ लोगो ने पथराव शुरू कर दिया और स्टाम्प्स भी उखाड़ कर चलाने लगे। इसमें दो लोग घायल हुए,  जब यह विवाद हुआ उस समय सांसद राजबहादुर सिंह भी मौजूद थे।  जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची हंगामा करने वालों 14 लोगो को हिरासत में लिया। शनिवार की दोपहर में विवाद करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। 


By - sagar tv news
06-Mar-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.