देखते ही देखते जल गए गरीबों के आशियाने || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||
अज्ञात कारणों की वजह से लगी आग में दो कच्चे मकान जलकर ख़ाक हो गए हैं। मामला सागर जिले के जैसीनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहाँ सागोनीभाट गांव में शुक्रवार दोपहर दो कच्चे मकान में धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तेज हवा चलने की वजह से आग और भड़क गई। देखते ही देखते दोनों कच्चे मकान जलकर खाक हो गए। जानकारी के मुताबिक सागोनीभाट गांव के रहने वाले रमेश अहिरवार और रामदास अहिरवार दोनों भाई हैं। और उनके आजू-बाजू दो कच्चे मकान में निवासरत है। सुबह दोनों पत्नी और बच्चों के साथ मजदूरी करने गए थे। जिससे घर पर कोई नहीं था। आग लगने से दोनों परिवारों के गृहस्थी का पूरा सामान जलकर खाक हो गया है। वहीँ पुलिस ने मामले को जाँच में लिया है।