TOP_10_मध्यप्रदेश : अश्लील वीडियो बनाकर महिला ने डॉक्टर से मांगे 10 लाख रुपए || STVN INDIA ||
टीकमगढ़ जिले के बल्देवगढ़ थाने के नारायणपुर में एक युवक ने शंकर जी के मंदिर में जाकर खुद को गोली से उड़ा दिया। घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई और पूरा मंदिर का अहाता खून से सन गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
धार जिले के मैकेनिक नगर में पति-पत्नी के बीच हो रहे विवाद में सामने ही रहने वाली काकी सास बीच-बचाव करने पहुंची तो पति ने उसे चाकू मार दिया। इससे काकी सास की मौके पर ही मौत हो गई। बीच-बचाव करने आए काकी सास के दो बेटे भी चाकू लगने से गंभीर घायल हो गए। दोनों को इंदौर रैफर किया गया है।
इंदौर में एक दर्दनाक हादसे में युवक की जिंदा जलकर मौत हो गई। शहर में स्थित नेमावर ब्रिज के नीचे बनी नाली के अंदर युवक एक्टिवा के साथ जलता हुआ मिला। नाली से आग की लपटें उठती देख जब आसपास मौजूद लोगों ने करीब जाकर देखा, तब घटना के बारे में पता लगा। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
दमोह जिले के बिजवार गांव में एक कलयुगी बेटे ने शराब के लिए रुपए ना मिलने पर अपनी मां और दादी पर जानलेवा हमला कर दिया। युवक ने लाठियों से हमला कर दादी और माँ को बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। गंभीर हालत में दोनों को सिविल अस्पताल हटा लाया गया।
पन्ना पुलिस के हाँथ आज एक और बड़ी सफलता हाँथ लगी है। पुलिस ने सुने घरों का ताला तोड़कर सोने,चांदी के कीमती जेवरात और नगदी को चोरी करने वाले अंतरराज्यीय चोर गिरोह का फर्दाफ़ास किया है। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से पांच लाख रुपये का मशरूका जप्त किया है।
रीवा जिले की जनपद पंचायत त्योंथर में लोकायुक्त पुलिस की ने कार्यवाही कर 30,000 की रिश्वत लेते एपीओ को पकड़ा है,विजय त्रिपाठी नाम के एपीओ ने बेंडर से भुगतान कराने के नाम पर रिश्वत मांगी थी , रीवा लोकायुक्त पुलिस ने जनपद पंचायत त्योंथर में रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा।
ग्वालियर जिले में अश्लील वीडियो बनाकर डॉक्टर से 10 लाख रुपए की डिमांड करने वाली महिला को जिला कोर्ट ने तीन साल कैद की सजा सुनाई है। बताया गया कि आरोपी महिला ने मरीज बनकर डॉक्टर का अश्लील वीडियो बना लिया था और इसे वायरल करने की धमकी देकर 10 लाख रुपए की मांग कर रही थी।
मध्यप्रदेश में आगामी नगर निकाय चुनाव से पहले ही भाजपा को बड़ा झटका लगा है। मामला बड़वानी जिले का है। जहां पानसेमल नगर परिषद के 9 भाजपा पार्षदों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। आधा दर्जन से अधिक भाजपाई पार्षदों द्वारा इस्तीफा दिए जाने पर नगर परिषद में हड़कंप की स्थिति मच गई है।
मध्य प्रदेश की जनजातीय विभाग की मंत्री मीना सिंह के भाई ने उनके लिए सर दर्द खड़ा कर दिया है। दरअसल मंत्री जी के भाई छात्रावास अधीक्षका के साथ छेड़खानी और जान से मारने की धमकी के आरोपी बनाए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
मध्य प्रदेश में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से कई जिलों में फसलें तबाह हो गई हैं। मुख्य रूप से गेहूं, चना और मसूर की फसलों को ज्यादा नुकसान हुआ है। सरकार ने नुकसान के आकलन के लिए सर्वे करने के निर्देश दिए हैं।