शिक्षा के मंदिर को किया बदनाम स्कूल में नृत्यांगनाओं ने लगाए जमकर ठुमके || STVN INDIA |SAGAR TV NEWS

 

 


शिक्षा के मंदिर कहे जाने वाले एक स्कूल से नृत्यांगनाओं द्वारा अश्लील ठुमके लगाए जाने का मामला सामने आया है। तस्वीरें कहीं और नहीं बल्कि विदिशा जिले के सिरोंज की बतायी जा रही है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में दो नृत्यांगनाएं स्कूल परिसर में पर जमकर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। वहीं कुछ असमाजिक तत्व भी नृत्यागंनाओं के साथ हुड़दंग करते दिखाई दे रहे हैं। वायरल हुए वीडियो के बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। की आखिर भला शिक्षा के मंदिर में ऐसा कैसे हो सकता है। जानकारी के मुताबिक ये वीडियो उनारसीताल पंचायत के बरखेडाताल गांव के माध्यमिक स्कूल का बताया जा रहा है। जहाँ कुछ असमाजिक तत्वों ने बीते रविवार की रात इस पूरे काम को अंजाम दिया है। सबसे बड़ा सवाल तो ये है। की आखिर इन लोगों को स्कूल में ये सब करने की अनुमति किसने दी कौन इसका जिम्मेदार है। इस पूरे मामले में हैरानी की बात भी सामने आयी है। जब जिला शिक्षा अधिकारी अतुल मुद्गल से इस बारे में बात की गयी तो उनका कहना है की इस बारे में उन्हें और गांव वालों को भी जानकारी नहीं थी बाद में सरपंच में इस बारे में बताया। ये बीते रविवार के रात की बात है। फिलहाल इसकी जांच की जा रही है।


By - SAGAR TV NEWS
14-Mar-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.