खेत में ले जाकर अस्वस्थ नाबालिग से रेप, वरिष्ठ अधिकारी मौके पर || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

 

सागर जिले के बांदरी थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ खेत की टपरी में ले जाकर दुष्कर्म किया गया । लड़की मानसिक रूप से कमजोर है। जिसकी वजह से वह आरोपी का नाम और पहचान नहीं बता रही है फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपी पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार लड़की गांव में थी, तभी अज्ञात आरोपी उसे बहला-फुसलाकर कर खेत में बनी टपरी में ले गया। जहां नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया गया। मामला सामने आते ही परिजन और ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर शिकायत की। जिसके बाद एडिशनल एसपी विक्रम कुशवाहा भी मोके पर पहुंचे थे। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पॉस्को एक्ट, धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया है।


By - SAGAR TV NEWS
14-Mar-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.