बेकाबू कार ने मचाया आतंक,रास्ते में जो मिला मारता गया टक्कर

 

इंदौर में BJP की नेता फिरदौस पटेल के बेटे फैजान ने मंगलवार आधी रात आजाद नगर में जमकर आतंक मचाया। नशे में वह कार दौड़ाता रहा। इस दौरान उसने कई गाड़ियों में टक्कर मार दी। इससे कुछ लोग घायल हो गए। पुलिस ने लोगों के साथ उसका पीछा किया तो उसने पुलिसकर्मियों को भी टक्कर मारी। 25 से ज्यादा गाड़ियों से लोग 10 किमी तक फैजान का पीछा करते रहे। इस दौरान वह तेज रफ्तार से कार दौड़ाते हुए लोगों को टक्कर मारता रहा। आखिरकार पुलिस उसे नहीं पकड़ पाई और वह भाग निकला। उसकी तलाश की जा रही है।घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग रिपोर्ट लिखवाने आजाद नगर थाने पहुंचे। मौके पर मौजूद लोगों ने फैजान की कार (MP-09 CE-6481) का पीछा किया तो उसने रफ्तार तेज कर दी। साथ ही रास्ता रोक रहे पुलिसकर्मियों को भी टक्कर मारी। लोगों ने बाइक, एक्टिवा, ऑटो सहित 25 से ज्यादा गाड़ियों से उसका पीछा किया। इससे बेपरवाह फैजान कार दौड़ाता रहा और रास्ते में भी उसने कई लोगों को टक्कर मारी। खजराना चौराहे पर उसने एक एक्टिवा सवार को टक्कर मारी और भाग निकला। यह कार आजाद नगर के ही इशाक मो. पटेल के नाम से रजिस्टर्ड है।SP आशुतोष बागरी ने बताया कि फैजान पटेल ने 6 से ज्यादा लोगों को टक्कर मारी है। उसने बंबई बाजार क्षेत्र में भी ऐसी ही हरकत की। उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। CCTV फुटेज निकालकर जानकारी जुटाई जा रही है।


By - Sagar Tv News
08-Apr-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.