सागर शहर में कैसा है लॉकडाउन का असर देखिए

 

 


प्रदेश में बढ़ते कोरोना को नियंत्रण करने के लिए 60 घंटे का लॉकडाउन है सागर जिले मे शुक्रवार की रात 8 बजे से लॉकडाउन है जो सोमवार सुबह 6 बजे तक रहेगा, सागर नगर निगम, मकरोनिया, केंट छावनी में दुकाने बंद है ग्रामीण क्षेत्रो में भी इसका प्रभाव है, सड़को पर सन्नाटा पसरा है छुटपुट एक दुक्का लोग ही निकलते दिख रहे है, जगह जगह पुलिस भी तैनात है जो वेवजह निकलने वालो की खबर ले रही है। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने लोगो से कहा लॉकडाउन का सभी लोग पालन करें। आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों के अलावा बगैर किसी कारण के लोग घरों से बाहर न आए। यदि किसी ने नियमों का उल्लंघन किया तो धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही केंद्रीय जेल परिसर में स्थित ट्रेनिंग सेंटर को अस्थाई जेल बनाया गया है। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को अस्थाई जेल में रखा जाएगा।


By - sagar tv news
10-Apr-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.