सागर में कोरोना कर्फ्यू के दूसरे दिन का हाल देखिए

सागर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। लगातार बड़ी संख्या में संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को सागर में 324 नए संक्रमित मरीज मिले। इसके बाद पुलिस और प्रशासन ने कोरोना कर्फ्यू के दौरान बाजार में सख्ती बढ़ा दी है। बगैर किसी काम के सड़कों पर घूमने वालों को पकड़कर अस्थाई जेल भेजा जा रहा है।

शनिवार को सुबह से ही पुलिस की सख्ती रही। इसके साथ ही शहरी क्षेत्र के 7 रास्तों पर लोगों के आवागमन पर पूूर्णत: प्रतिबंध लगाया गया। सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक उक्त मार्गों पर पुलिस पॉइंट लगाकर चेकिंग करती रही। गोपालगंज, तीन मढिय़ा, सिविल लाइन समेत अन्य मार्गों पर आवाजाही करने वालों को पुलिस ने पकड़ा गया। पूछताछ की। इस दौरान लोगों ने मेडिकल और अस्पताल जाने की बात कही। इस पर पुलिस ने उनके पास दवा के पर्चों की जांच की। वहीं संतोषजनक जवाब नहीं दे पाने वालों को पकड़कर अस्थाई जेल भेजा गया। इधर, कोरोना कफ्र्यू के दौरान लोगों को आवश्यक वस्तुएं दूध, फल, सब्जी और किराना सामग्री घर तक होम डिलेवरी की जा रही है। यहां बता दें कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सागर में 21 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक कोरोना कर्फ्यू लागू है।


By - sagar tv news
17-Apr-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.