ऑक्सीजन की कमी से 12 लोगों की चली गयी जान प्रशासन ने किया इंकार

 

 

मध्यप्रदेश के शहडोल मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की सप्लाई का प्रेशर कम होने से 12 कोविड मरीजों की मौत हो गई। सभी ICU में भर्ती थे। घटना शनिवार रात 12 बजे की है। ऑक्सीजन कम होते ही मरीज तड़पने लगे। ऑक्सीजन सिलेंडरों की व्यवस्था के लिए अफरातफरी मच गई। मेडिकल प्रबंधन ऑक्सीजन की सप्लाई का प्रेशर बनाने के लिए सिलेंडरों की व्यवस्था में जुट गया तो वहीं शासन-प्रशासन अपनी ये नाकामी छुपा रहा हैं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने तो यह दावा भी कर दिया कि ऑक्सीजन की कमी से कोई जान नहीं गई है।

ऑक्सीजन की कमी के बाद कई मरीजों को ऑक्सीजन मास्क हाथ से दबाना पड़ा, मरीजों को लग रहा था कि शायद सही तरह से दबाने से ऑक्सीजन आ जाए। मामले में पहले मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. मिलिंद शिरालकर ने 6 मौतों की पुष्टि की। इसके थोड़ी देर बाद ही अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा ने 12 मौतें होने की जानकारी दी।ऑक्सीजन की कमी वाले 12 मरीजों से पहले मेडिकल कॉलेज में ही कोरोना के 10 और मरीजों की मौत हो गई थी। इस तरह शनिवार को कुल 22 मरीजों की जान गई।


By - sagar tv news
18-Apr-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.