टाइगर की मूवमेंट से लोगों में डर का माहौल वीडियो हुआ वायरल || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||
मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में ट्राइडेंट फैक्ट्री में टाइगर के मूवमेंट से हंगामा मचा हुआ है। यहां रविवार रात को फैक्ट्री के गेट नं. 4 पर टाइगर मुख्य सड़क के पास दिखाई दिया। जिससे लोगों में हड़कंप मच गया है। दरअसल सीहोर जिले के बुधनी का ये मामला बताया जा रहा है। यहां ट्राइडेंट फैक्ट्री में टाइगर को देखा गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों ने टाइगर के मूवमेंट का वीडियो बना लिया। उसके मूवमेंट की खबर फैक्ट्री प्रबंधन ने फॉरेस्ट को विभाग को दी। जिसके बाद सर्चिंग टीम फैक्ट्री के अंदर टाइगर की तलाश कर रहा है। फिलहाल वो अभी वन विभाग की गिरफ्त से बाहर है। जिसे पकड़ने के प्रयास तेजी से किये जा रहे हैं।