बीना रिफायनरी के पास बन रहा 1 हजार बेड का अस्थाई अस्पताल मंत्री भूपेंद्र सिंह को मिली जिम्मेदारी

 

प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रशासन हरकत में आया है। जहाँ सागर जिले की बीना रिफाइनरी की बाउंड्री वॉल से लगकर चक्क आगासौद में सरकारी जमीन का चयन कर 1000 बेड का अस्थाई अस्पताल बनने जा रहा है। सीएम ने ट्वीट कर दी इसकी जानकारी दी है। इसकी यारी युद्ध स्तर पर चल रही है। बीना में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने प्रशासन ने कार्ययोजना बनाई है। जिसमें एक हजार बिस्तर का अस्थायी अस्पताल सभी आवश्यक सुविधाओं से लैस होगा। जिसमे ऑक्सीजन की सप्लाई 24 घंटे निर्बाध गति से होगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। सीएम ने इसकी जवाबदारी प्रदेश के नगरीय विकास और आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह को दी है। बुधवार को अस्थाई अस्पताल बनाने वाले भोपाल से आए ठेकेदार ने जगह का निरीक्षण किया। जिसका अंतिम रूप गुरुवार को मंत्री भूपेन्द्र सिंह के निरीक्षण के बाद किया जाएगा। इसको लेकर एसडीएम प्रकाश नायक ने जानकारी दी।


By - Manoj Badhwani (M.P)
21-Apr-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.