सागर- खेत में बनेगा 1 हजार बेड का अस्थाई कोविड अस्पताल, मंत्री ने निरीक्षण किया || STVN INDIA ||

 

 

सागर जिले के बीना में भारत ओमान रिफाइनरी बीना प्लांट में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट से करीब 500 मीटर दूर कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए अस्थाई 1000 बेड के अस्पताल का निर्माण कराने के निर्णय लिया गया है। इस अस्थाई कोविड अस्पताल में बीना रिफाइनरी प्लांट से ऑक्सीजन की सप्लाई की जाएगी। अस्थाई कोविड अस्पताल के निर्माण को लेकर गुरुवार को नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने अफसरों के साथ बीना रिफाइनरी प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने 1000 बेड के अस्थाई कोविड अस्पताल के निर्माण के लिए जगह देखी। अस्पताल निर्माण के लिए आगासौद चक्क में एक खेत की जगह को फाइनल किया गया है। जगह फाइनल होने के बाद मंत्री सिंह ने अफसरों को अस्थाई कोविड अस्पताल तक पहुंचने के लिए एप्रोच रोड, पानी, बिजली आदि व्यवस्थाएं जल्द करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद मंत्री सिंह ने बीना रिफाइनरी के ऑक्सीजन प्लांट का जायजा लिया। इस प्लांट से अस्थाई कोविड अस्पताल में ऑक्सीजन की सप्लायी की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उनके साथ बीना रिफाइनरी के अधिकारी व जिला प्रशासन के अफसर मौजूूद थे। अस्थाई अस्पताल के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व प्रकाश नायक बीना को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सागर इक्छित गढ़पाले को समंवय अधिकारी नियुक्त किया गया है।


By - Manoj badhwani (Bina,Sagar MP)
22-Apr-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.