चेक बाउंस के मामले में 2 साल से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मामला सागर जिले के खुरई थाना क्षेत्र से सामने आया है। आरोपी को धांगर गांव से गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक 32 साल के राजू अहिरवार जो चेक बाउंस के मामले में 2 साल से लगातार फरार चल रहा था। वहीँ लॉकडाउन के चलते आरोपी अपने गांव धांगर आया हुआ था। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को उसके गांव से ही गिरफ्तार किया। जहां से उसे न्यायालय में पेश किया था। इसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया। मामले में देहात थाना प्रभारी आनंद परिहार ने जानकारी दी।
सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.