104 साल के वृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ने कोरोना को दी मात बोले इससे डरने की ज़रूरत नहीं

 

एमपी के बैतूल से सुखद और रात भरी खबर सामने आयी ये हैं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिरदी चंद गोठी जिन्होंने भारत को आज़ादी दिलाने में पहले अंग्रेजों को देश से भगाया तो अब 104 साल की उम्र में कोरोना को मात देकर इस जंग को जीता है। जी हाँ इसके बाद अब वो पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
जानकारी के मुताबिक बिरदी चंद गोठी के आसपास के कुछ लोग कोराना से संक्रमित हो गए थे जिस वजह से वो भी पॉजिटिव हो गए। इस उम्र में जहां लोग कोराना को झेल नहीं पा रहे थे। ऐसे में परिवार के लोग चिंतित हो गए की अब क्या होगा। लेकिन बाबाजी के नाम से प्रसिद्ध बिरदी चंद गोठी की हिम्मत ने कोराना को भी मात दे दी।
डॉक्टरों की सलाह पर उनका इलाज घर पर हुआ। समय समय पर उन्हें दवाइयां और ऑक्सीजन दी गई। डॉक्टर भी उनकी हालत पर नजर रखे हुए थे। तो  परिवार के लोग भी दिन रात उनकी सेवा में लगे थे। बाबाजी 10 दिन में ही ठीक हो गए।
बिरदी चंद गोठी बताते हैं। की बाहर से आने जाने वालों के कारण उन्हें कोरोना हो गया था। लेकिन अब वो बिलकुल स्वस्थ हैं।


By - Mahesh Chandel (Betul M.P)
24-Apr-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.