TOP_10_मध्यप्रदेश : एक परिवार के 27 लोग कोरोना संक्रमित निकलने से हड़कंप |STVN INDIA | SAGAR TV NEWS|

 

कुआं धंसा, तीन की मौत

शहडोल में सफाई के दौरान कुआं धंस गया। इससे यहां काम कर रहे तीन लोगों की दबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही अफसर मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गए थे। लेकिन कुएं में दबने वालों को बचाया नहीं जा सका।

 

 

MP में पिटी UP पुलिस

UP की मैनपुरी पुलिस को MP के ग्वालियर में बिना सूचना दबिश देना महंगा पड़ा गया। पत्नी की हत्या के बाद पुलिस कस्टडी से फरार 10 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने पकड़ भी लिया गया था, पर साथ नहीं ले जा पाए। बदमाश के साथियों ने UP पुलिस को घेरकर बंधक बना लिया। स्कॉर्पियो पर पथराव किया और बदमाश को छुड़ा ले गए।

 

 

7 घरों क ताले टूटे 

शिवपुरी जिले के नरवर तहसील की मगरौनी चौकी अंतर्गत ग्राम ढिगवास मे बीती रात में चोरों ने सात घरो के ताले तोडकर लाखों की चोरी को अंजाम दे दिया ,जिसमें लगभग दो लाख रुपये की नगदी सहित  सोने चांदी के जेवरात भी चोरी हो गए हैं । चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मोके पर पहुंची। 

 

 

25 मई तक लॉकडाउन 

मध्यप्रदेश में संक्रमितों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। पिछले 24 घंटे में 8,087 नए पॉजिटिव केस मिले है। संक्रमण को देखते हुए सिंगरौली में 24 मई की सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन बढ़ाया गया है। इससे पहले गुरुवार को धार और अशोक नगर में भी 24 मई की सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन बढ़ाया गया था। इसके अलावा रतलमा में 25 मई की सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन बढ़ाया गया है।

 

 

 

वर-वधू के पिता पर केस दर्ज

अक्षय तृतीया के अवसर पर भीड़ एकत्रित न हो। जिसे लेकर बैतूल प्रशासन व पुलिस की टीम अलर्ट रही। शाहपुर तहसीलदार को ग्राम निशाना व डोडरामऊ गांव में आयोजित समारोह में 70-80 लोग शामिल मिले। भंडारे और शादी के आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

 

 

एक परिवार के 27 कोरोना पॉजिटिव 

ग्वालियर जिले के भेला खुर्द गांव में 27 संक्रमित मिले हैं। यहां सरपंच के परिवार में 105 साल के बुजुर्ग से लेकर 17 महीने की बच्ची तक शामिल है। यह सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं। घर के ज्यादातर लोग 30 अप्रैल को शादी में शामिल हुए थे। उसके बाद ही सर्दी, खांसी और बुखार ने परिवार को लोगों को घेर लिया था। जिला प्रशासन और पुलिस अफसरों ने इन गांव को सील कर दिया है।

 

 

पानी को लेकर चक्काजाम

होशंगाबाद जिले में मूंग की फसल के लिए पानी का मुद्दा गर्माता जा रहा है। पिछले चार दिनों से पानी की मांग कर रहे किसानों को गुस्सा शुक्रवार सुबह फूट पड़ा। आधा दर्जन गांव के किसानों ने भाजपा विधायक प्रेमशंकर वर्मा के गांव में बघवाड़ा में होशंगाबाद-खंडवा राज्य मार्ग चक्काजाम कर धरना शुरू कर दिया। 

 

 

महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म 

कोरोना काल में जहां प्रदेश भर में जनता कर्फ्यू है। इसके बावजूद बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह देर रात घरों में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के पंचवटी कॉलोनी में रहने वाली महिला के घर में गुरुवार देर रात घुसे बदमाशों ने पहले 50 हजार रुपए चोर किए। इसके बाद महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

 

भाजपा नेताओं पर कमलनाथ का हमला 

महामारी के समय में इंजेक्शन, ऑक्सीजन ,अस्पताल में बेड को महंगे दामों में सौदा करने वाले भाजपा नेताओं पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने निशाना साधा है उन्होंने कहा कि प्रदेश में नया कोविड माफिया उत्पन्न हो रहा है यह इसको भी बीजेपी ने व्यापार बना लिया है  बता दें कि कमलनाथ शुक्रवार को निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर पहुंचे थे। 

 

जयंत मलैया की VD शर्मा से मुलाकात

दमोह उप चुनाव में बीजेपी को मिली हार के बाद पूर्व मंत्री जयंत मलैया ने शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से मुलाकात की। वे शर्मा के चार इमली स्थित सरकारी आवास पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि पार्टी द्वारा हार के लिए जिम्मेदार मानते हुए दिए गए शोकॉज नोटिस के जबाब को लेकर चर्चा हुई है।

 
 
 
 

By - Sagar Tv News
14-May-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.