पत्नी को खुश रखने सालों तक "फर्जी जज" बना रहा युवक || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

उत्तर प्रदेश के छिपरा मऊ का रहने वाला एक युवक भिंड में सिविल जज बनकर रह रहा था। वह मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश लोगों से केसों को रफा-दफा करने के नाम से ठगी करता था। भिंड पुलिस ने युवक को दबोचा लिया। युवक के पास से एक गाड़ी मिली जिस पर भी वो न्यायाधीश लिखा कर घूमता था। भिंड पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

बीते दिनों भिंड डीएसपी मोतीलाल कुशवाहा को मोबाइल पर किसी ने अज्ञात व्यक्ति ने संपर्क कर सूचना दी। छिपरा मऊ, उत्तर प्रदेश का रहने वाला दीपक पुत्र सुरेश चंद्र भदौरिया स्वयं को सिविल जज बताता है। इन दिनों यह युवक भिंड में किराए के मकान में रह रहा है। पुलिस ने इस युवक की तलाश शुरू कर दी। युवक बायपास रोड स्थित स्वतंत्र नगर में किराए के मकान में रह रहा था। युवक ने अपनी गाड़ी पर न्यायाधीश लिखा रखा था।

दीपक ने पुलिस को बताया कि मैंने वकालत की डिग्री कानपूर से की। कानपुर में रहकर सिविल जज की पढ़ाई की। मेरी मां बीमार रहती है। पिता ने मेरी पढ़ाई पर खूब खर्च किया। इसके बाद भी मेरा सिलेक्शन नहीं हो सका। जब मैंने देखा कि मेरे नाम का ही एक युवक सिविल जज बना तो मैंने परिवार काे खुश रखने के लिए स्वयं का सिलेक्शन होना बता दिया था। मेरी शादी दस साल पहले हुई थी मेरे दो बच्चे भी है जो कि माता- पिता के साथ रहते हैं। मैं अकेला भिंड में रहता हूं।


By - Sagar Tv News
19-May-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.