TOP_10_मध्यप्रदेश : मंडप से दुल्हन प्रेमी के साथ भाग गई, बाराती नाचते रह गए STVN INDIA|SAGAR TV NEWS

 

महाकाल की नगरी में मां-बेटी का मिलाप

महाकाल की नगरी उज्जैन में मां-बेटी का मिलन हुआ। मां बिहार के गया से भटकर 1200 किलोमीटर दूर स्थित उज्जैन आ गई। बेटी बिहार में हर जगह तलाश कर हार गई। वह अखबारों में मिसिंग ऐड देती रही। उज्जैन में के सेवधाम ने उससे संपर्क किया तो वह यहां मां को लेने पहुंच गई। 

 

 

MP का लाल शहीद हो गया 

भारतीय सेना में पदस्थ रतलाम के गुणावद गांव के सपूत कन्हैया लाल जाट के ड्यूटी के दौरान हुए हादसे में शहीद होने की खबर मिलने के बाद परिवार और गांव में मातम छाया हुआ है। शहीद की मां और पत्नी का रो-रो कर बुरा हाला है। सिक्किम में ड्यूटी के दौरान वाहन सफाई करते समय विस्फोट हुआ था। 

 

वर्दी की दोहरी जंग!

कोरोना से जंग में पुलिस का एक और चेहरा भी देखने को मिल रहा है। इंदौर के रीगल तिराहे पर महिला पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान मासूम बेटी को साथ लिए नजर आई। वहीं एक एएसआई इसी तिराहे पर कुछ इस तरह भोजन करते नजर आए। फर्ज और जिम्मेदारी की ये अनूठी तस्वीरें हैं।

 

टूरिज्म शो से दुनिया को न्योता देगा MP

मध्य प्रदेश पर्यटन को अब भारत समेत 40 देशों में टीवी पर देखा जा सकेगा। इसे बढ़ावा देने के लिए दुनिया के पहले 4K इंटरनेशनल ट्रैवल चैनल ट्रेवलएक्सपी ने मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थलों पर आधारित एक ट्रैवल शो द जिप्सीस  तैयार किया गया है। यह 28 मई को शाम 7:30 बजे ट्रेवलएक्सपी चैनल पर प्रसारित किया जाएगा

 

MP का पहला चिल्ड्रन कोविड सेंटर

कोरोना की संभावित तीसरी लहर की रोकथाम के लिए सागर जिले में तैयारी शुरू हो गई है। सागर का पहला चिल्ड्रन कोविड सेंटर गढ़ाकोटा में बनाया गया है। यहां संक्रमित बच्चों के साथ उनकी मां भी रुक सकती हैं। कोविड सेंटर पर झूलाघर, किड्स गेम की पूरी व्यवस्था है। कोविड सेंटर को बच्चों के रूम जैसा तैयार किया गया है।

 

सड़क हादसे में दो की मौत 

तेज रफ्तार तूफान वाहन ने ओवरटेक के चक्कर में स्विफ्ट कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन पलट गया। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, वहीं 10 से ज्यादा लोगों की घायल हो गए। हादसा खरगोन की शेगांव तहसील के आगे डाठापुरा के के पास मेन रोड पर हुआ।

 

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में दोहरी खुशी

यूनेस्को की विश्व धरोहर की संभावित सूची में शामिल होते ही सतपुड़ा टाइगर रिज़र्व दोहरी ख़ुशी से झूम उठा है। दूसरी खुशी एसटीआर में मादा बाघिन द्वारा दिए चार स्वस्थ शावक। शावकों केे जन्म से बाघों का कुनबा बढ़ा है। खुशी जाहिर करते हुए वनमंत्री ने शावकों को विशेष सुरक्षा व देखरेख करने की बात कहीं है।

 

मंत्री ने की कमलनाथ की सराहना!

कोरोना को चीन की बजाय इंडियन वैरिएंट बताने के बाद पूरी भाजपा पूर्व सीएम कमलनाथ पर आक्रमक हो गई है। यहां तक कि  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह  भी कमलनाथ की आलोचना की है। लेकिन छिंदवाड़ा आए प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद भदौरिया ने कमलनाथ की प्रशंसा की। उन्हाेंने कमलनाथ द्वारा कोरोना काल में किए गए प्रयास की सराहना की और उन्हें धन्यवाद दिया।

 

 

दरवाजे पर बारात, मंडप से भागी दुल्हन

मंडप रस्म से ठीक पहले एक दुल्हन अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई। दरवाजे पर बारात खड़ी थी और दुल्हन के भागने से हंगामा खड़ा हो गया। दुल्हन के परिजन तलाशते हुए उसके बॉयफ्रेंड के घर पहुंचे। वहां लड़की के नहीं मिलने पर जान से मारने की धमकी दे आए। जब यह पता लगा तो दुल्हन अपने प्रेमी का हाथ थामे SP ग्वालियर के पास पहुंच गई। दोनों ने अपनी जान को खतरा बताया है। 

 

 

MP में ब्लैक फंगस के 1044 केस

मध्यप्रदेश में कोरोना की रफ्तार तो कम हो रही है, लेकिन उसके साथ नई मुसीबत ब्लैक फंगस आ गई है। प्रदेश में एक महीने में ब्लैक फंगस के 1,044 संक्रमित मिल चुके हैं। इसमें से 5 मेडिकल कॉलेजों में 610 मरीजों का इलाज चल रहा है। शेष मरीज सरकारी अस्पतालों में भर्ती हैं


By - Sagar Tv News
23-May-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.