तालाब के कार्य की धीमी गति देख परिवहन मंत्री ने जताई नाराजगी || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||
सागर की लाखा बंजारा झील के जीर्णोद्धार का कार्य चल रहा है। इस समय तालाब से मिट्टी निकालने का काम किया जा रहा है। तालाब में चल रहे कार्यों में अनियमितताएं होने की बात सामने आ रही है। इसी के चलते मंगलवार को राजस्व एवं परिवहन गोविंद सिंह ने तालाब के कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तालाब के कार्य की धीमी गति देख नाराजगी जताई। साथ ही ठेकेदार व इंजीनियरों से सख्त लहजे में कहा जो चल रहा है वह चिंताजनक है। तालाब के जीर्णोद्घार कार्य की गति धीमी है। ठेकेदार तालाब के कार्य के लिए संसाधन बढ़ाएं और बारिश के पहले कार्य पूरा करें। कार्य को समय सीमा में पूर्ण नहीं करने पर अधिकारियों और ठेकेदारों की जवाबदेही तय की जाएगी। यदि समय सीमा में कार्य पूरा नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री से बात करके कंपनी के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। मंत्री राजपूत ने कहा कि सागर झील को पुराने स्वरूप में लाना शासन का सपना है। कार्य को समय सीमा में पूर्ण करना है।