स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल पर क्या गए स्वास्थ्य सेवाओं की ऐसी की तैसी हो गयी !

सागर जिले के राहतगढ़ में स्वास्थ्य कर्मी जब हड़ताल पर गए तो इसका अच्छा खासा असर देखा गया। जिससे सरकारी अस्पताल में मरीज भटकते रहे। तो वही फीवर क्लीनिक की कुर्सियां भी खाली देखी गई। कोविड सेंटर में भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ा। अगर वैक्सीनेशन सेंटर की बात करें तो सेंटर पर डॉक्टर उपस्थित नहीं हुए। मिली जानकारी के मुताबिक डॉक्टरों के नहीं होने पर लोगों में गुस्सा देखा गया। कुछ देर बाद राजस्व अमला वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचा। जहां वैक्सीनेशन सेंटर पर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई। फीवर क्लीनिक में केवल और केवल एक व्यक्ति ही उपस्थित था। नगर परिषद के कर्मचारी पुष्पेंद्र राजपूत ने बताया कि संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल के चलते फीवर क्लीनिक पर स्वास्थ्य कर्मी मौजूद नहीं थे वो नगर परिषद का कर्मचारी है जो अपनी ड्यूटी निभा रहा है।


By - SAGAR TV NEWS
26-May-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.