ये वीडियो आपके उड़ा देगा होश नष्ट करने की जगह धोकर पैक की जा रही थी पीपीई किट और ग्लब्स | STVN INDIA

 

तस्वीरें आपने देख ली होंगी जी हां ये वायरल वीडियो कहीं और नहीं बल्कि एमपी के सतना से सामने आया है। तो आपको इस वीडियो की सच्चाई से रूबरू कराते हैं जिसे सुनकर आप सन्न रह जाएंगे। आपको नज़र आने वाली ये पीपीई किट और ग्लब्स हैं जिनका इन दिनों कोरोना काल में जमकर इस्तेमाल हो रहा है और इन्हें यहां पर धोकर इनका रीयूज किया जा रहा है। आपको हैरानी हुई न, दरअसल सतना के बड़खेरा स्थित बायो वेस्ट डिस्पोजल प्लांट में यूज की हुई पीपीई किट धोइ जा रही थी। जिसके बाद इन्हें पैक किया जाता था। इसका वीडियो वायरल हुआ तो लोग हाइफन रह गए। प्रशासन ने प्रदूषण विभाग को जांच के निर्देश दिए। बताया गया कि पीपीई किट, ग्लब्स और मास्क वैज्ञानिक तरीके से नष्ट करने के लिए बड़खेरा में इंडो वाटर बायो वेस्ट डिस्पोजल प्लांट में भेजे जाते थे।लेकिन प्लांट में नष्ट करने के बजाय धोकर पैक हो रहे थे। मामले में एसडीएम राजेश शाही का कहना है कि ऐसा मामला सामने आया है एक टीम जांच करने गयी थी जो अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। अभी कह नहीं सकते हैं लेकिन अगर ऐसा पाया जाता है तो जांच कर सख्त कार्यवाई की जाएगी।


By - Sagar Tv News
27-May-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.