इस युवा की एक और शानदार पहल गरीब जरूरतमंदों को बांटा राशन

सागर में भाजपा युवा मोर्चा नगर मंडल का सराहनीय योगदान देखने को मिल रहा है। कोरोना कर्फ्यू की वजह से कई सारे काम बंद हैं ऐसे में गरीबों को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। इसको देखते हुए भाजपा कार्यालय में गरीबों को राशन बांटा गया।
युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष यश अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यक्रम किया गया। जहां भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरौठिया के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी सेवा ही संगठन के कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर मंडल द्वारा जरूरतमंदों को राशन उपलब्ध कराया गया। जिसमें मुख्य रुप से सागर सांसद राज बहादुर सिंह, नगर विधायक शैलेंद्र जैन, मंडल अध्यक्ष मनीष चौबे मुख्य रूप से मौजूद थे।
वहीं इससे पहले नगर अध्यक्ष यश अग्रवाल के ही नेतृत्व में पुलिस कर्मियों को सामग्री बांटी थी साथ ही प्रशासन को पीपीई किट का भी वितरण किया था।


By - SAGAR TV NEWS
30-May-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.