नहीं रहे पूर्व राज्य सभा सांसद और सपा नेता चौधरी मुनव्वर सलीम
विदिशा- उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यसभा सदस्य और समाजवादी पार्टी के नेता चौधरी मुनव्वर सलीम का रविवार को निधन हो गया।चौधरी मुनव्वर सलीम लंबे समय से बीमार चल रहे थे।और रविवार को दोपहर में विदिशा के बड़े बाजार स्थित निवास पर खाना खाते वक्त उनकी तबियत बिगड़ी। तो तुरंत ही उनके परिजन उन्हें विदिशा के ही एक निजी चिकित्सालय में ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मुनव्वर सलीम विदिशा के रहने वाले थे। समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान से उनके करीबी संबंध थे। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने के बाद मुनव्वर राज्य सभा सांसद भी बने थे। इसके पहले उन्होंने मध्य प्रदेश की सीरोंज सीट से विधानसभा और विदिशा से लोकसभा का चुनाव लड़ा था।