एमपी का ऐसा अस्पताल जहां भaर्ती मरीज घर से पंखा लेकर आते हैं ! || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

खरगोन में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओ का दावा करने वाले जिला अस्पताल का आईसीयू खुद बीमार है। भीषण गर्मी के बावजूद आईसीयू में एसी और पंखे बंद पड़े हैं। हार्ट पेशेंट के परिजनों को घर से पंखा लाकर पीड़ितों का ख्याल रखा जा रहा है। आईसीयू में भर्ती मरीज झेल रहे दोहरी मार। एक तो हार्ट पेशेंट और दूसरा गर्मी से बेहाल। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के दावा करने की पोल आईसीयू खोल रहा है।
 
खरगोन जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हार्ट पेसेंट के गर्मी से हाल बेहाल हैं। आईसीयू रूम में एसी बंद पड़े हैं। पारा 43 से 44 डिग्री सेल्सियस है। चिलचिलाती गर्मी में मरीजों के लिए घर से पंखे लाकर लगाना पड़ रहे हैं। कहने को तो यह गहन चिकित्सा इकाई है लेकिन यहां पर भर्ती मरीजों की सुरक्षा भगवान भरोसे है। साफ देखा जा सकता है कि वृद्ध मरीज को उनके परिजन हाथ से पंखा करते नजर आ रहे हैं। भीषण गर्मी में घर से लाए पंखों से राहत नहीं मिल रही। वहीं कुछ मरीज 70 से 80 किलोमीटर दूर से आए हैं वे घर से पंखा नहीं ला सकते इसलिए परिजन 24 घंटे बारी बारी से कपड़े हवा करने को मजबूर है। वही अपनी नाकामी छुपाने के लिए अस्पताल प्रशासन मेंटेनेंस की बात कर रहा है। 2 दिन से एसी को ठीक नहीं कराया गया है।

By - Sagar Tv News
02-Jun-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.