कोरोना संक्रमण की दर पहुंची एक फीसदी 99 फीसदी हुआ रिकवरी रेट || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

मध्यप्रदेश की राजनीतिक हलचल तेज हो गयी है। वहीं गृहमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की मुलाकात के बाद अब कई कयास लगाए जा रहे हैं गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस पर कहा कि लॉकडाउन खुला है सभी एक दूसरे से मिल रहे हैं। पता नही लोग तरह-तरह के कयास क्यों लगा रहे हैं महज मुलाकात थी और कुछ नही।
अजय (राहुल) सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कमलनाथ के ट्विटर के सुर बेसुरे हो गए और अब वो उनके अपनों को भी पसंद नही आ रहे हैं अजय सिंह ने भी संयम बरतने को कहा है। उनके बोलने को विंध्य का अपमान बताया है।
कोरोना की तीसरी लहर पर कहा कि उसकी व्यवस्था पर कौन भ्रम फैला रहा है। भ्रम निकालने में बड़ी मेहनत करनी पड़ती है।
साथ हो कोरोना को लेकर गृहमंत्री मिश्रा ने कहा कि लगातार कोरोना के क्षेत्र मे सुधार हो रहा है और राहत भरी खबरें प्रदेश से आ रही हैं। अब थ्री डिजिट मे आ चुके हैं।आज 798 प्रकरण मिले हैं। ठीक होने वाले दो हजार 45 है। संक्रमण दर एक फीसदी से भी नीचे आ चुकी है। रिकवरी रेट 99% से ज्यादा है।


By - Sagar Tv News
05-Jun-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.