पुलिस की दरियादिली वर्दी का धर्म निभाते हुए अनाथ बच्चियों के मकान में किया श्रमदान |SAGAR TV NEWS |

 

मध्यप्रदेश की पन्ना पुलिस ने एक बार फिर दरियादिली दिखाते हुए धरमपुर की अनाथ बच्चियों के मकान में श्रमदान कर मानवता की मिशाल पेश की है। बता दें कि करीब पंद्रह दिन पहले ताऊते तूफान में पन्ना के धरमपुर में रहने वाली दो अनाथ गरीब-बेसहारा नाबालिग लड़कियों के मकान का छप्पर उड़ गया था जिससे अधबने मकान में पानी घुस गया था और जो थोड़ा बहुत राशन पानी रखा था तो वह भी भीग गया था। जिससे इस अनाथ दो बहनों के खाने के लाले पड़ गए थे। लेकिन धरमपुर पुलिस और समाजसेवियों ने तब भी मदद की थी। अब पन्ना प्रशासन ने मकान की मरम्मत के लिए महज 48 हजार की मदद स्वीकार की है जो नाकाफी सिद्ध हो रही है। ऐसे में गांव के समाजसेवियों और धरमपुर थाना प्रभारी सुधीर वेगी के अलावा हमराही पुलिस बल ने मकान निर्माण कार्य मे श्रमदान कर मदद की है। समाजसेवियों द्वारा भी सहयोग किया जा रहा है। जिससे अब इन अनाथ बच्चियों के मकान को पक्का बनवाया जा रहा है ताकि बरसात में कोई दिक्कत न हो सके। धरमपुर पुलिस ने वर्दी में खुद श्रमदान किया है जिसकी जमकर प्रशंसा की जा रही है।

दरअसल धरमपुर गांव में रहने वाली इन लड़कियों के माता-पिता स्व.सुखदेव पांडेय और सुनीता पांडेय करीब 15 साल पहले बचपन मे ही गुजर गए थे। इनका एक अकेला भाई है जो इनदिनों बाहर कहीं मजदूरी करने गया है। परिवार में कोई दूसरा सहारा भी नही है। इस मुसीबत की घड़ी में पन्ना पुलिस के जांबाज अधिकारी धरमपुर थाना प्रभारी सुधीर बेगी द्वारा पहले भी राशन की व्यवस्था की गई थी।और अब मकान में श्रमदान कर पन्ना पुलिस ने एक बार फिर सुर्खिया बटोरी हैं। उनकी इस दरियादिली की अब जमकर तारीफ हो रही है।


By - Deepak Sharma (Panna M.P)
05-Jun-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.