NSUI नेता ने पुलिस के सामने धौस जमाई पुलिस चुपचाप देखती रही || STVN INDIA || SAGAR TV 24X7 ||

 

जबलपुर के सिविल लाइन थाना परिसर में NSUI के अध्यक्ष ने सरेआम गुंडागर्दी की। अध्यक्ष ने अपने ही संगठन के पूर्व महासचिव को लात-घूसों से पीट डाला। NSUI छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष विजय रजक के साथ कभी कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाला पूर्व महासचिव शुक्ला नगर मदनमहल निवासी अंशुल सिंह ठाकुर को वर्तमान में संगठन से निष्कासित कर दिया गया है। सोमवार को अंशुल को पकड़ कर विजय रजक, देवेंद्र काछी और सिविल लाइंस निवासी शुभांशु कन्नौजिया सिविल लाइंस थाने पहुंचे।
तीनों आरोपीयो ने संगठन के नाम पर बसूली के आरोप लगाते हुए अंशुल ठाकुर को सिविल लाइंस थाना परिसर में ही लात-घूंसों से मारने-पीटने लगे। एक पुलिस वाला दौड़ा तो विजय रजक ने उसे डांट कर रोक दिया। शोर-शराब सुनकर अंदर बैठे और स्टाफ पहुंच गए। अंशुल को तीनों आरोपियों के कब्जे से छुड़ाकर अंदर ले गए।
पुलिस ने शिकायत पर NSUI अध्यक्ष समेत तीन के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।


By - Sagar Tv News
08-Jun-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.