साल में एक बार खिलने वाले ब्रह्मकमल के एक साथ खिले 9 फूल || STVN INDIA || SAGAR TV 24X7 ||

 

ब्रह्म कमल जिसे काफी दुर्लभ माना जाता है। और कहा जाता है कि ये साल भर में केवल एक बार ही खिलता है। ये नज़ारा सागर जिले।के बंडा का है। जहां नगर के नया मुहल्ला निवासी एडवोकेट श्याम किशोर नामदेव के घर के बगीचे में लगे दुर्लभ ब्रह्म कमल के फूल खिले है। माना जाता है। कि ये ब्रह्म कमल केदारनाथ और बद्रीनाथ में पाए जाते हैं जो साल में केवल एक बार ही खिलते हैं। एडवोकेट श्याम किशोर नामदेव ने बताया कि रात 9 बजे से 9 पुष्पों का खिलना शुरू हुआ था जो रात 12 बजे तक पूरी तरह से खिल गए। और सुबह पांच बजे पुष्प बंद होने लगे और सुबह 6 बजे तक बंद हो गए। उन्होंने बताया की दस साल पहले उनकी धर्म पत्नी सुधा नामदेव यात्रा के दौरान पौधा साथ लायी थे जिसे घर पर बने बगीचे में लगाया था। साल 2017 में एक फूल खिला। लगातार सेवा करने के बाद चार साल बाद ब्रह्म कमल के 9 फूल खिले हैं।


By - Ravi Sen
11-Jun-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.