3 किलो सोना 1 करोड़ नगदी STF ने बिस्किट बनाने वाले तस्करो को पकड़ा

इंदौर में एसटीएफ की टीम ने चार ऐसे लोगों को पकड़ा है जिनके पास से 3 किलो 75 ग्राम सोना और एक करोड़ से अधिक की नगद राशि मिली है आरोप है कि ये विदेशों से सोना लाकर उसकी स्मगलिंग करते थे इनके तार अन्य राज्यों से भी जुड़े हैं। 
दरअसल इंदौर एसटीएफ के एक आरक्षक को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इंदौर के छोटा सराफा के ज्वेलर रवि जैन ने लॉकडाउन के दौरान बड़े पैमाने पर सोना तस्करी की है। सूचना मिलते ही एसटीएफ की टीम ने एरोड्रम रोड स्थित महावीर एवेन्यू पर छापामार कार्रवाई की और आरोपी रवि जैन निवासी महावीर कृपा योगेंद्र जैन निवासी तिलक नगर दलाल अरविंद नीमा निवासी नेमा नगर केसर बाग रोड़ और दिनेश जैन निवासी परमहंस नगर को गिरफ्तार किया।
एसटीएफ एसपी मनीष खत्री ने बताया कि पूरे मामले में डीआरआई को जानकारी देने के साथ ही आयकर विभाग को भी सूचना दे दी गई है। जानकारी ये भी सामने आई है कि आरोपियों द्वारा तस्करी का सोना अहमदाबाद के जरिये इंदौर लाया जाता था। इसके बाद आरोपी असली सोने के बिस्किट का नकली बिल बनाते थे।

By - SAGAR TV NEWS
13-Jun-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.