युवाओं ने गज़ब कर दिया: 40 दिन में 8 हजार लोगों का वैक्सीनेशन

 

 

एमपी के सागर के युवाओं की एक टीम ने कमाल कर दिया।  40 दिन में इन्होंने 8 हजार से ज्यादा लोगों का कोरोना वैक्सीनेशन कर दिया। सागर फाइट्स कोविड ग्रुप की, जिन्होंने सागर शहर के पीटीसी ग्राउंड में इस अभियान की शुरुआत की जहां बॉलीवुड से नाता रखने वाले रिशांक तिवारी, चैतन्य हॉस्पिटल से डॉ. श्रेया ठाकुर  और उनकी टीम ने प्रशासन के सहयोग से इस अभियान को शुरू किया। और मुहीम का नाम दिया ड्राइव इन वैक्सीन जहां कार में बैठे-बैठे लोगों को वैक्सीन लगाई। तो बाइक से आने वाले लोगों का भी यहां पर वैक्सीनेशन किया गया। कई लोगों ने यहां पर अपना फस्ट डोज लगवाया तो कुछ लोग ऐसे भी थे जिन्होंने सेकंड डोज कंप्लीट किया। इनमें युवक युवतियां महिलाएं और पुरुष शामिल थे। सागर फाइट्स कोविड ग्रुप्स के सदस्यों ने जी जान से इस अभियान को सफल बनाया। मानसून की शुरुआत हो रही है। इसलिए रविवार को इसका समापन था। जहां कई सारे लोगों का रजिस्ट्रेशन के बाद वैक्सीनेशन कराया। पीटीसी ग्राउंड पहुंचे अपर कलेक्टर अखिलेश जैन को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

इसको लेकर रिशांक तिवारी का कहना है कि ये डॉ. श्रेया ठाकुर का आईडिया था। जिसमें कलेक्टर और खासकर स्मार्ट सिटी का काफी सहयोग रहा। व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से भी लोगों की मदद कर रहे हैं।

वहीं डॉ. श्रेया ठाकुर ने बताया कि इसमें सभी ने निस्वार्थ भाव से यहां काम किया लोगों ने भी जागरूक होकर वैक्सीन लगवाई। कई लोगों का इसमें सहयोग रहा। वहीं अपर कलेक्टर ने कहा कि इन सभी ने समर्पण भाव से काम किया जो बहुत अच्छा है।


By - sagar tv news
14-Jun-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.