TOP_10_मध्यप्रदेश :देह व्यापार के अड्डे से आपत्तिजनक हालत में 5 महिला-पुरुष पकड़े || STVN INDIA ||

 

भरी ट्रॉली बाइक सवारों पर पलटी
भिंड में रेत के ओवरलोड और अनियंत्रित वाहन ने एक और जान ले ली। शहर से लगे हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर बाइक सवार पिता-पुत्र पर पलट गई। इसमें बेटे की मौत हो गई, जबकि पिता की हालत गंभीर है, घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई।

पति-पत्नी एक ही फंदे से लटके मिले
सतना में अपनी नई जिंदगी शुरू करने के 45 दिन बाद सोमवार रात को दंपती ने सुसाइड कर लिया। दोनों के शव पंखे के हुक से बंधी रस्सी से लटके मिले। दोनों की अरेंज मैरिज थी। पुलिस को मामला घरेलू कलह का लग रहा है। लड़के ने शादी के बाद काम धंधा छोड़ दिया था।

बारात आने से पहले भागी दुल्हन
होशंगाबाद जिले के सिवनी मालवा में बारात आने से पहले ही दुल्हन करार तोड़कर घर से भाग गई। इसकी जानकारी के बाद शादी की तैयारी में जुटे घर वालों के होश उड़ गए। इसके बाद दूल्हे को रास्ते से बारात लौटाने के लिए फोन किया गया। दूल्हा हालांकि, रिश्तेदारों के साथ सीधे थाने पहुंच गया। दुल्हन तलाशने की गुहार लगाई।

शादीशुदा प्रेमी ने गोली मारी
हरदा में शादीशुदा एक युवक ने अपनी प्रेमिका को गोली मार दी। युवती के कंधे के पास बाह में गोली लगी। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में लाया गया। हालात नाजुक होने के चलते प्राथमिक इलाज के बाद भोपाल रेफर किया गया। सिविल लाइन पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

तमंचे पर डिस्को वीडियो वायरल
छतरपुर में तमंचे पर डिस्को करते हुए एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है,यह वीडियो 13 जून का राजनगर थाना क्षेत्र के नाद गांव का बताया जा रहा है,जब एक शादी के कार्यक्रम में शामिल होने गांव का ही युवक पहुंचाथे तो वहां डीजे पर गाना बज रहा था, और वह खुद को रोक नहीं पाया।


सैक्स रैकेट में 5 महिला-पुरुषों को पकड़ा
खंडवा पुलिस ने एक सैक्स रैकेट का पर्दाफास किया है, सूचना मिली थी कि सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित चीरा खदान मल्टी में लंबे समय से सेक्स रैकेट चलाया रहा है। इसी सूचना के आधार पर खंडवा पुलिस ने दबिश दी और मौके से एक युवक समेत 4 महिलाओं को गिरफ्तार किया।

मुंग की फसल बर्बाद
नरसिंहपुर में करीब 85 हजार हेक्टर से अधिक रकबे में ग्रीष्मकालीन मूंग की फसल लगाई गई थी फसल पक कर तैयार होने के वक्त अचानक हुई तेज बारिश से फसल खेत मे ही डूब कर खराब हो गई,इस समय किसान अपनी फसल को राष्टीय राजमार्ग पर भी सूखा रहा है ओर थ्रेसर में दाने निकाल रहा है साथ ही खेतो में पडी फसल बर्बाद हो रही है।

4 पुलिसकर्मी लाईन अटैच
ग्वालियर पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने सटोरिये के साथ पार्टी करने वाले चार पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन भेज दिया है। एसपी ने एक शिकायत के आधार पर इसकी एडिशनल एसपी से जाँच कराई थी जिसमें अपराधी सटोरिये के साथ पुलिसकर्मियों की पार्टी करने की बात सच साबित हुई थी।


नाबालिग की तस्करी का मामला
नीमच शहर में एक नाबालिग की जबरन शादी करवाने और बाल तस्करी का मामला सामने आया है। जहां जबरजस्ती शादी करवाने वाले एक गैंग का पर्दाफाश किया है। और पुलिस ने 3 पुरुष और 3 महिला को गिरफ्तार किया है। वहीं नाबालिक को सुरक्षित बचा लिया गया है।


गृह मंत्री की राहुल गाँधी को चुनौती
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी को चुनौती दी है कि उन्हें राम, हिंदू और हिंदुत्व पर बहस करने के लिए मध्य प्रदेश आना चाहिए और वह जब भी आएं कमलनाथ को साथ लेकर आएं। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हिंदुओं की आस्था के केंद्र पर वार करना कांग्रेस की नियति बन गई है।


By - Sagar Tv News
15-Jun-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.