सागर की यातायात व्यवस्था बनी गंभीर समस्या इसका उपाय निकाल रहे विधायक

सागर में कई सारी चीजें जरूर बदल गयी। लेकिन नहीं बदली तो यहां की यातायात व्यवस्था जो आज एक सबसे बड़ी समस्या है। इसे सुधारने लंबे समय से कवायद चल रही है। बावजूद इसके कुछ हल नहीं निकल सका है। इस बात को नगर विधायक शैलेंद्र जैन भी मानते हैं। इसी को लेकर कटरा यातायात चौकी में एडिशनल एसपी विक्रम सिंह निगम आयुक्त ट्रैफिक डीएसपी और सभी थाना प्रभारियों की मौजूदगी में विधायक शैलेंद्र जैन ने एक बैठक आयोजित की जिसमें कई विषयों पर चर्चा हुई। विधायक का कहना है। कि सागर की यातायात व्यवस्था ठीक नहीं है। यहां आने पर ऐसा नहीं लगता कि महानगर या किसी संभागीय मुख्यालय में आये हैं। ऐसा लगता है कि शहर हाथ ठेले पर चल रहा है। इसलिए इसे सुधारने की बात हुई सागर स्मार्ट हो रहा है उन्होंने कहा कि लोगों को भी इसमें अपनी सहभागिता निभानी होगी।

 


By - SAGAR TV NEWS
16-Jun-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.