पति-पत्नी आपस में उलझ रहे थे तो गुस्से में पत्नी कूद गई नदी में फिर हुआ ये STVN INDIA |SAGAR TV NEWS

 

सागर जिले के शाहगढ़ में सनकी पति ने
पहले पत्नी को पीटा उसे बचाने आये अपने चचेरे भाई को भी घायल कर दिया। वहीं इसके बाद पत्नी ने नदी में छलांग लगा दी जिससे उसकी मौत हो गयी।
बताया जा रहा है कि शाहगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर के वार्ड 9 स्थित तकिया मुहल्ला में पति जाकिर अली और पत्नी मालती उर्फ रानी के बीच आपसी विवाद हो गया था। जानकारी के मुताबिक डायल 100 को सूचना मिली थी कि ईदगाह मस्जिद मदरसा के पास एक महिला नदी में डूब गई है। सूचना के बाद पुलिस को जानकारी मिली कि परिजन महिला को नदी से निकालकर अस्पताल ले गये हैं लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
जाकिर का चचेरे भाई सरफराज का कहना है कि दोनों में विवाद हो रहा था जहां उसका भाई भाभी से मारपीट कर रहा था उन्हें बचाने पहुंचा तो उसे जाकिर ने डंडे से घायल कर दिया। इसके बाद कुछ ही दूर जाकर उसकी भाभी ने स्टाप डैम में छलांग लगा दी।
फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।


By - Sunil Tiwari Shahgarh MP
17-Jun-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.