बीना कोविड अस्पताल में भर्ती हुई महिला को आनन फानन में बीएमसी में किया रैफर

सागर जिले के बीना रिफायनरी के पास बने अस्थाई कोविड अस्पताल में एक महिला का ऑक्सीजन लेवल कम होने पर पहले अस्पताल में भर्ती किया गया था। उसके बाद बीएमसी रेफर किया गया।
दरअसल चक्क आगासोद गांव में अस्थाई कोविड अस्पताल में महिला ऑक्सीजन लेवल कम होने पर भर्ती हुई थी। लेकिन आईसीयू की व्यवस्था ना होने पर उसे बीएमसी भेजा गया। 1000 बेड की क्षमता वाली अस्थाई अस्पताल का निर्माण रिफाइनरी के पास किया गया है। और इसका सीएम ने शनिवार शुभारंभ 200 बेड के साथ को किया था। महिला का नाम गायत्री कुशवाहा निवासी आगासौद बीना है। जिनका ऑक्सीजन लेवल 62 था। इसलिए उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था और जो कुछ देर के बाद बढ़ भी गया। लेकिन 1 घंटे बाद फिर लेवल घटने लगा जिससे महिला को बीएमसी रेफर कर दिया। बीना ब्लॉक के बीएमओ डॉक्टर संजीव अग्रवाल ने बताया कि महिला को आईसीयू सहित अन्य जांचों की जरूरत थी। गौरतलब है कि करोड़ों रुपए खर्च कर यह अस्पताल तैयार किया गया है और यहां सीटी स्क्रीन, आईसीयू सहित सभी अत्याधुनिक व्यवस्थाएं देने की बात कही गई थी। लेकिन पहला मरीज आने के बाद यहां की स्थिति का अंदाज़ा लगा सकते हैं।


By - SAGAR TV NEWS
17-Jun-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.