पत्नी को उठा ले गए 7 लोग और बुरा अंजाम करके फेंक गये पुलिस को चुनौती बना मामला

एमपी के मुरैना से दिल को झखझोर देने वाली घटना सामने आई है। जहां बसैया माता मंदिर से दर्शन कर लौट रहे पति-पत्नी को रास्ते से 7 नकाबपोश बदमाशों ने अपहरण कर लिया। बदमाशों के चंगुल से पति तो छूटकर भाग निकला। लेकिन पत्नी का शव नग्नावस्था में खेतों में मिला है। जानकारी के मुताबिक महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या हुई है। मृतका के गहने भी गायब हैं। उसका पति 7 अज्ञातों को आरोपी बता रहा है। इसलिए पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर अपहरण हत्या का मामला तो दर्ज कर लिया है। लेकिन पुलिस के संदेह की सुई पति से आगे नहीं बढ़ रही। ऐसा बताया गया कि राजा कुशवाहा माता बसैया से जींगनी की तरफ लौटकर आ रहा था। तभी जींगनी-रसीलपुर के बीच नहर रास्ते पर दो बाइकों को रास्ते पर रखकर 7 नकाबपोश बदमाश मिले। उसने रास्ते से बाइक हटाने काे कहा तो बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। मारपीट कर बाइक और पत्नी दोनों को छीन लिया। इसके बाद दोनों को अलग- अलग बिठाया लेकिन रास्ते में बाइक लड़खड़ाने पर वो कूदकर भाग निकला और एक किलोमीटर भागने के बाद मौका मिलते ही परिजनों के अलावा पुलिस को सूचना दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि महिला की लाश खेत में पड़ी हुई थी। पति का ये भी आरोप है। की पत्नी का दुष्कर्म कर हत्या की गई है। और उसे घायल कर छोड़ दिया। मौके पर पहुंचकर एफएसएल टीम ने जांच की वहीं पुलिस भी तफ्तीश में जुट गई है। इसको लेकर डीएसपी हेडक्वार्टर गुलबाग सिंह ने जानकारी दी।


By - SAGAR TV NEWS
18-Jun-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.