TOP_10_मध्यप्रदेश : महिला ने पति का प्राईवेट पार्ट काटकर खुद उठाया बड़ा कदम || STVN INDIA ||

 

दुनिया का सबसे महंगा आम!

फलों का राजा आम अब अपनी कीमत में भी बादशाहत कायम कर रहा है। वैसे तो देश में आम की 1200 किस्में हैं, लेकिन जबलपुर में एक आम की कीमत लाखाें रुपए में बताई जा रही है। फार्म हाउस संचालक का दावा है कि ये जापानी आम जापान में 2.50 लाख रुपए प्रति किलो की दर से बिक चुका है।

 

 

खंभे पर चढ़े शिवराज के मंत्री

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अपने कार्यों से चर्चा में रहते हैं। ऊर्जा मंत्री शुक्रवार को ग्वालियर में ट्रांसफार्मर और पोल पर चढ़कर अनोखे अंदाज में सफाई व्यवस्था की पोल खोलते दिखे। जिसके बाद अधिकारी सकते में आ गए उन्होंने कार्यवाही करने की बात कही। 

 

 

कार-बाइक की टक्कर में 4 की मौत 

विदिशा सिरोंज रोड पर कांकड़ खेड़ी घाटी पर गुरुवार रात ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक और कार के बीच टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी, उनका 4 साल का बेटा और उनका रिश्तेदार शामिल है।

 

मंत्री के सामने भिड़े दो भाजपा नेता

गुना जिले की बमोरी विधानसभा क्षेत्र में शोक संवेदना व्यक्त करने जा रहे पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया के सामने ही दो भाजपा नेता आपस में भिड़ गए। मंत्री के साथ गाड़ी में बैठने को लेकर शुरू हुई कहासुनी हाथापाई तक जा पहुंची। इसमें भाजपा नेता के कपड़े फट गए। उन्होंने कैंट थाने में मामले की शिकायत की है।

 

BJP नेता के बेटे को पीटा

निवाड़ी जिले में पुलिस चौकी के सामने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के बेटे की दो लोगों ने डंडों से जमकर पिटाई कर दी। पुलिस के जवान सिर्फ बीच-बचाव करते रहे। भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष कमलेश्वर देवरिया भी पुलिस चौकी पहुंचे। मामले में पुलिस ने मारपीट करने वाले दो युवकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

 

 

एम्बुलेंस में ढुल रही थी शराब

एम्बुलेंस में मरीज ले जाते हुए सुना होगा, लेकिन शराब भी ढुलती है, ये जबलपुर में दिखा। शुक्रवार को शहर की ओमती पुलिस ने घेराबंदी कर एक एम्बुलेंस को पकड़ा। पुलिस ने 10 किमी पीछा कर एम्बुलेंस को रोक लिया, लेकिन तस्कर हाथ नहीं आ पाए एम्बुलेंस में 20 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त हुई। इसकी कीमत डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है।

 

थाने में बैंड बाजा बारात

कटनी जिले के बरही थाने में अलग ही नजारा देखने को मिला। यहां एक युवक और युवती की शादी पुलिस ने कराई। इतना ही नहीं पुलिसकर्मी बाराती भी बने और ढोल-नगाड़ों के साथ थाने से बारात भी निकाली। दरअसल, मामला दो प्रेमी युगलों के बीच अनबन और अलगाव का है। युवती ने पुलिस से शिकायत की थी कि उसका पति दूसरी शादी करने जा रहा है। जिस पर पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया। समस्या का निराकरण थाने में दोनों की शादी कराकर किया।

 

4 साल की बच्ची की मौत

सागर जिले के केसली थाना की टड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र के बिलहरी गांव के पास शुक्रवार को ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से 4 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर अस्पताल पहुंचाया है। मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त कर ली है।

 

 

अफेयर के शक में गई दो जानें

धार जिले के बाग की ऑफिसर्स कॉलोनी में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। शिक्षक की पत्नी राधा बाई ने अपने पति हरि सिंह चौहान का गुप्तांग काटकर हत्या कर दी, फिर खुद फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। वारदात की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों मामले में जांच कर रही है। 

 

 

पेट्रोल-डीजल के दाम को लेकर प्रदर्शन

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों को लेकर शुक्रवार को राजधानी में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। कांग्रेसी 74 बंगला स्थित सांसद प्रज्ञासिंह ठाकुर के बंगले को घेरने भी पहुंचे, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पुलिस व कांग्रेसियों में काफी नोंकझोंक हुई। जब कांग्रेसी नहीं हटे तो पुलिस सख्ती पर उतरी।

 

 
 

By - Sagar Tv News
18-Jun-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.