भाजपा की कार्यकारिणी में सेन समाज के किसी व्यक्ति की जगह नहीं समाज में नाराजगी || STVN INDIA ||
सागर में हाल ही में भाजपा की कार्यकारिणी घोषित की गयी है। जिसमें कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गयी हैं । लेकिन सेन समाज के किसे भी व्यक्ति को इसमें शामिल न किये जाने से सेन समाज मे खासी नाराजगी देखने को मिल रही है। अब ऐसे आरोप लग रहे हैं। कि भाजपा के लिए सेन समाज सिर्फ वोट बैंक बनकर रह गया है। ऐसा कहना है मध्यप्रदेश केश शिल्पी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष विनोद सेन का। ऐसा भी आरोप है कि क्या हजारों कार्यकर्ता भाजपा में सिर्फ कुर्सी और झंडे लगाने तक सीमित हो गए हैं। जबकि यह पार्टी सबका साथ सबका विकास का वादा करती है। 250 लोगों की जंबो लिस्ट में भी सेन समाज के होनहार साथी जगह नही बना पाए। उन्होंने सेन समाज से ऐसे राजनीतिक दलों का बहिष्कार करने की बात कही। साथ ही प्रदेशाध्यक्ष विनोद सेन जल्द ही सागर जिले का दौरा करेंगे।