साड़ियाँ चुराते महिलाओं की करतूत कैमरे में कैद हो गई, पुलिस ने नाकाबंदी कर पकड़ा || SAGAR TV NEWS ||

 

नीमच जिले के मोरवन में स्थित एक कपड़ों की दुकान से कुछ महिलाओं ने 21 हजार के कपड़े चुरा लिये। ये घटना cctv में कैद हो गई जिस आधार पर पुलिस ने आरोपी 6 महिलाओं और दो पुरुषों को पकड़ लिया है। ये गिरोह राजस्थान का है और दुकानों पर समूह में जाकर चोरी की वारदात को अंजाम देता था। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।
रविवार सुबह कुछ महिलाओं ने कपड़ों की दुकान से करीब 21 हजार रूपये कीमत की साड़ी व कपड़े चोरी कर लिए। उनकी ये करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दुकान संचालक ने मामले की सूचना पुलिस को और दी घटना के बाद तत्काल जावद पुलिस ने मोरवन के पास नाकांबदी के दौरान आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की।


By - Sagar Tv News
23-Jun-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.