जब पहाड़ी के बीचों बीच पेड़ पर अटकी महिला तो फिर ऐसे बचाया || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

इंदौर के पर्यटक स्थल पातालपानी में एक महिला बैंककर्मी ने खुदकुशी करने के इरादे से पहाड़ी से छलांग लगा दी। अच्छा यह हुआ कि जमीन पर गिरने से पहले ही वह बीच में पेड़ पर फंस गई। महिला को कूदते देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से 1 घंटे बाद उसे बचाया। लोग महिला को बल्ली से बांधकर पहाड़ी से नीचे लेकर आए। महिला के सिर पर चोट लगी है।
घटना बुधवार की है। पुलिस ने बताया कि महिला का नाम कीर्ति गुप्ता है। वह यहां खुदकुशी करने की नियत से आई थी। इसके बाद उसने यहां से छलांग लगा दी, लेकिन गनीमत रही की महिला नीचे एक पेड़ पर गिरी, जिससे केवल उसके सिर पर ही चोट आई। फिलहाल महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।


By - Sagar Tv News
24-Jun-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.