हजारों समर्थकों के साथ नामांकन जमा करने पहुँचे दिग्विजय सिंह

 
 
 
1236
 
 
भोपाल- भोपाल सीट से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार दिग्विजय सिंह आज नामांकन करने भोपाल कलेक्टर ऑफिस पहुंचे। दिग्विजय के साथ पत्नी अमृता, भाई लक्ष्मण सिह, सुरेश पचौरी, आरिफ मसूद, गोविंद सिंह सहित कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहें। दिग्विजय सिंह के साथ हजारों समर्थक भी उनके साथ पहुंचे। इस दौरान एक तरफ की सड़के जाम हो गई। जाम में एक एबुलेंस भ्री फसी रही।
 
 
 
1236
 
 
5 लोगों को लाने का कहा गया था... दिग्विजय सिंह के नामंकन को लेकर कलेक्टर कर्यालय में भारी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। कलेक्टर ऑफिस का मुख्य गेट को बंद भी बंद कर दिया गया है। गेट पर बेरिकेटिंग कर सुरक्षा बढाई गई है। जानकारी के मुताबिक नामांकन के दौरान 5 लोगों को लाने का कहा गया था ,लेकिन हजारों की संख्या में समर्थकों के पहुचने से तरफ की सड़क जाम हो गई हैं। बताया जा रहा है कि भारी भीड के चलते दिग्विजय खुद समर्थकों को बहार करने लगे। और जयवर्धन सिंह का हाथ पकडकर साथ नामांकन करने ऑफिस के अंदर पहुंचे ,लेकिन सुरक्षा के कारण जयवर्धन सिंह को भी अंदर नहीं जाने दिया गया।
 
 
 दिग्विजय सिंह के नामांकन के दौरान सिर्फ 4 लोगों को अंदर जाने दिया गया। भीड़ अधिक होने के कारण कई बार लोगों को धक्का मुक्की का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि जयवर्धन सिंह, सुरेश पचौरी, पीसी और आरिफ किसी को अंदर नहीं जाने दिया गयां।

By - sagartvnews
20-Apr-2019

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.