धर्म के आगे फिर झुका प्यार युवक ने दी जान नोट में लिखा- हमेशा दिल में रहूंगा

एक बार फिर धर्म ने एक जोड़े को हमेशा के लिए अलग कर दिया। छतरपुर के एक युवक ने झांसी में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। एमआर भूपेंद्र यादव अपने घर से 3 दिन से लापता था। GRP को उसकी जेब से सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने लिखा है- आप मेरे बच्चे को जन्म जरूर देना, वो हमारे प्यार की निशानी है। मैं मर जरूर रहा हूं लेकिन हमेशा आपके दिल में आपके साथ रहूंगा। मेरे साथ क्या हुआ मैं क्यों मरा मेरी पत्नी मरियम बानो आपको ये बताएगी। उसने सुसाइड नोट में इच्छा जताई है कि पत्नी ही उसका अंतिम संस्कार करे। झांसी रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है।


By - SAGAR TV NEWS
24-Jun-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.